अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, कहा- 'लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं' इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में हुई सुरक्षा घटना पर प्रतिक्रिया दी है
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में हुई सुरक्षा घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह जानकर राहत मिली है कि डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। पीएम मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दीं। अपने संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होती और ऐसी घटनाओं की पूरी तरह निंदा की जानी चाहिए।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सुरक्षा चूक पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित हैं. मैं उनकी सुरक्षा और लंबी उम्र की कामना करता हूं. लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए.
पीएम मोदी का यह संदेश दोनों नेताओं के बीच घनिष्ठ संबंधों और वैश्विक स्तर पर भारत-अमेरिका की साझेदारी को दर्शाता है। इससे पहले भी 2024 में पेनसिल्वेनिया रैली के दौरान हुए हमले पर पीएम मोदी ने गहरी चिंता व्यक्त की थी। प्रधानमंत्री ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि राजनीतिक विरोध या किसी भी असहमति के लिए हिंसा का सहारा लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के पूरी तरह खिलाफ है।

बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस संवाददाता डिनर चल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति हथियारों और चाकू के साथ होटल की लॉबी में घुस गया और बॉलरूम की ओर बढ़ने लगा, जहां बड़ी संख्या में अमेरिकी नेता और पत्रकार मौजूद थे। जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तुरंत तैनात सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे काबू में ले लिया और हिरासत में ले लिया। सुरक्षा बलों की तत्परता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर घटना की जानकारी दी. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हमलावर कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश करता दिख रहा है. ट्रंप ने बताया कि एक हथियारबंद शख्स ने जबरदस्ती अंदर घुसने की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया. उन्होंने गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की तस्वीरें भी साझा की हैं.

सीक्रेट सर्विस का जवान घायल
प्रेस ब्रीफिंग में ट्रंप ने बताया कि हमलावर कई हथियारों के साथ चेकपॉइंट पर पहुंचा था. उसे रोकने की कोशिश में सीक्रेट सर्विस का एक जवान घायल हो गया है. ट्रंप ने कहा, “मैंने उस बहादुर ऑफिसर से बात की है, वह ठीक है. उसकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने उसकी जान बचा ली.” उन्होंने अधिकारियों की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसियां तय करेंगी कि कार्यक्रम दोबारा शुरू होगा या नहीं.
dhananjaykumarroy